4 मई 2015 - 06:25
 सऊदी सेना यमन में घुसीः रिपोर्ट, सऊदी अरब ने किया खण्डन

सऊदी अरब ने यमन में अपने थल सैनिकों के प्रविष्ट होने के समाचार का खण्डन किया है।

सऊदी अरब ने यमन में अपने थल सैनिकों के प्रविष्ट होने के समाचार का खण्डन किया है।
यमन के विरुद्ध सऊदी अरब की सेना के अभियान के प्रवक्ता जनरल अहमद अलअसीरी ने कहा है कि सऊदी अरब की थलसेना के जवान यमन में प्रविष्ट नहीं हुए हैं। इससे पहले यह समाचार आया था कि सऊदी अरब की थल सेना, यमन में प्रविष्ट हो गई है। फ़्रांस प्रेस ने रिपोर्ट दी थी कि सऊदी अरब की थल सेना के कुछ सैनिकों को अदन के हवाई अड्डे पर उतरा गया है। यमन के एक अधिकारी का कहना है कि देश में सऊदी अरब के जो सैनिक आए हैं उनकी संख्या लगभग 20 है। बताया जा रहा है कि अधिकांश सैनिक सऊदी अरब के हैं जबकि कुछ का संबन्ध संयुक्त अरब इमारात से है। इस अधिकारी का कहना है कि निकट भविष्ट में इन सैनिकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।